Breaking News

बच्चे को जन्म देकर अस्पताल से गायब हुई नाबालिग लड़की : REWA के गांधी मेमोरियल अस्पताल का मामला, प्रबंधन ने दी पुलिस को सूचना

एक दिन पूर्व अस्पताल के गायनी वार्ड में भर्ती कराई गई थी लड़की, बच्चे को जन्म देने के बाद सुबह वार्ड से मिली गायब
तेज खबर 24 रीवा।
रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल से एक नाबालिग लड़की बच्चे को जन्म देने के बाद गायब हो गई है। लड़की ने रात में बच्चे को जन्म दिया था और सुबह उसके गायब होते ही हड़कंप मच गया। लड़की को उसके परिजन ही अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां उसकी हालत को देखते हुये चिकित्सकों ने पहले उसका उपचार करना उचित समझा जहां रात में ही लड़की ने बच्चे को जन्म दिया लेकिन बच्चा कमजोर होने की वजह से नर्सरी वार्ड ले जाया गया और सुबह उस बच्चे को जन्म देने वाली मां गायब हो गई।

अस्पताल प्रबंधन की मांने तो बच्चे को जन्म देने वाली लड़की जिले के सिरमौर क्षेत्र की रहने वाली है जिसके संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है और उसकी तलाश की जा रही है। घटना के संबंध में संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ डॉक्टर यत्नेश त्रिपाठी ने ने जानकारी देते हुये बताया कि सोमवार की शाम एक अविवाहित नाबालिग लड़की को गांधी मेमोरियल अस्पताल के गायनी वार्ड लाया गया था।

बताया गया कि लड़की प्रेगनेंट थी और उसकी कंडीशन भी काफी खराब थी। लड़की की हालत को देखते हुये चिकित्सकों को पहले उसका उपचार करना सही लगा जिसके चलते लड़की को आनन फानन में भर्ती कर उसका उपचार शुरु किया गया जिस दौरान लड़की ने बच्वे को जन्म दिया। नाबालिग लड़की द्वारा जन्मे गए बच्चे की हालत कमजोर थी जिस वजह से बच्चे को नर्सरी ले जाया गया जहां उसका उपचार जारी है। इधर मंगलवार की सुबह बच्चे को जन्म देने वाली नाबालिग लड़की सहित उसके साथ आए परिजन अस्पताल से गायब मिले है। अस्पताल प्रबंधन की मांने तो भर्ती के दौरान लड़की का जो पता लिखाया गया है वह जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र का है जिसके संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है जिसकी तलाश पुलिस ने शुरु कर दी है।

About RAHUL VERMA

Check Also

मोबाइल पर हीटवेटब का अलर्ट ! रीवा में पारा 45 के पार, बेवजह घर से ना निकलने की अपील

तेज खबर 24 रीवा। देश और प्रदेशभर में गर्मी का चढ़ता हुआ पारा अब कहर …