Breaking News

8 माह के बच्चे की चाकू से गोदकर हत्या : मां पर बच्चे की हत्या का आरोप, जानिए पूरा मामला…

तेज खबर 24 छत्तीसगढ़।
छत्तीसगढ़ में 8 माह के मासूम बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बच्चे की हत्या बड़ी ही बेरहमी से चाकू से गोदकर की गई। हत्या का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि बच्चे की मां पर ही है। पुलिस नें फिलहाल महिला पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस की मानें तो बच्चे की हत्या की वजह बच्चे की मां और पिता के बीच विवाद होना बना।

दरअसल मामला सरगुजा के कुन्नी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सकरिया का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम सकरिया में रहने वाली फूल कुमारी और उसके पति पवन चौहान के बीच अक्सर विवाद होता था। बताया जाता है कि पति पवन शराब के नशे का आदी था और आए दिन घर में पत्नी से विवाद करता था। पवन और फूलकुमारी का एक 8 महीने का बच्चा था। घटना दिनांक को पवन रोजाना की तरह नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से विवाद कर बैठा। घर में रोज-रोज पति द्वारा किए जाने वाले विवाद से तंग पत्नी ने गुस्से में आकर अपने ही मासूम बच्चे की हत्या कर दी। बताया गया कि महिला ने पति का गुस्सा बच्चे पर उतारा और उसे चाकू से गोद डाला।

घर के भीतर हुई बच्चे की हत्या की खबर परिवारजन और पड़ोसियों को हूई तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। मामले में महिला पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …