Breaking News

रीवा में 3 बच्चों की मां से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म : उपचार कराने पहुंची महिला को डॉक्टर ने खिलाई नशीली दवा फिर बेहोश कर लूट ली अस्मत

महिला की शिकायत पर अरोपी डॉक्टर जोजो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
तेज खबर 24 रीवा।
रीवा में धरती का भगवान कहे जाने वाले एक डॉक्टर ने हैवानियत का रुप धारण कर महिला की अस्मत को तार तार कर दिया। डॉक्टर ने उपचार कराने आई महिला को नशीली दवा पिलाकर उसे बेहोश कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। होश में आने के बाद महिला की जब आंखे खुली तो उसकी अस्मत लुट चुकी थी।

महिला के विरोध करने पर डॉक्टर ने उसके साथ मारपीट करते हुए मोबाइल भी तोड़ दिया। पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल दुष्कर्म की यह घटना रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के देवरा गांव की है। गांव में ही क्लीनिक संचालित करने वाले डॉक्टर ने उपचार कराने आई महिला को उपचार के नाम पर नशीली दवा खिला दी और फिर उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
शाहपुर पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह उपचार कराने के लिये गांव में ही क्लीनिक संचालित करने वाले डॉक्टर जोजो उर्फ भानूप्रताप के पास गई थी। महिला का आरोप था कि उपचार के बहाने डॉक्टर ने उसे नशीली दवा खिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि होश में आने पर जब उसने घटना का विरोध किया तो डॉक्टर ने उसके साथ मारपीट करते हुए मोबाइल भी तोड़ दिया।


झोलाछाप डॉक्टर है आरोपी
पुलिस की मांने तो आरोपी डॉक्टर झोलाछाप बंगाली डॉक्टर है जिसके द्वारा गांव में क्लीनिक संचालित की जा रही थी। मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है जिसके विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

3 बच्चों की मां है पीड़ित महिला
जनकारी के मुताबिक पीड़ित महिला 3 बच्चों की मां है। महिला का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है जबकि महिला अपने तीन बच्चों के साथ मायके में रहती है। कई दिनों से तबियत खराब होने के कारण महिला गांव में ही क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर से उपचार कराने पहुंची थी जहां डॉक्टर ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला।

About RAHUL VERMA

Check Also

मोबाइल पर हीटवेटब का अलर्ट ! रीवा में पारा 45 के पार, बेवजह घर से ना निकलने की अपील

तेज खबर 24 रीवा। देश और प्रदेशभर में गर्मी का चढ़ता हुआ पारा अब कहर …