Breaking News

रीवा में ड्राइवर को लगी झपकी, पलटी बस : गुढ़ बायपास में हुआ हादसा, दर्जनभर यात्री हुये घायल, बड़ा हादसा टला…

सीधी जा रही नफीस ट्रैवल्स की बस हुई हादसे का शिकार, बस में 30 यात्री थे सवार, आई मामूली चोंटे..

तेज खबर 24 रीवा।

रीवा में शुक्रवार की आज सुबह यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा गुढ़ बायपास में हुआ जहां, ड्राइवर को नींद की झपकी लगने बस अनियंत्रित होकर सड़क की पटरी से उतरकर पलट गई। हादसे के दौरान बस में सवार दर्जनभर यात्री घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के वक्त बस में तकरीबन 30 यात्री सवार थे, जिनमें से दर्जनभर लोगों को मामूली चोटे आई है। फिलहाल बस की रफ्तार धीमी होने की वजह से एक बड़ा बस हादसा टल गया है।

दरअसल बस हादसा नेशनल हाइवे 39 रीवा सीधी मार्ग स्थित गुढ़ बायपास पर हुआ, जहां यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव के मुताबिक नफीस ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 13 पी 1217 सूरत से होकर गुढ़ होते हुये सीधी जा रही थी। बस जैसे ही गुढ़ बायपास के समीप पहुंची तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस के ड्राइवर को नींद की झपकी आ जाने के कारण बस अनियंत्रित हो गई। हादसे के वक्त बस में तकरीबन 30 यात्री सवार थे जिनमें दर्जनभर यात्रियों को मामूली चोंटे आई है।

इलाके में हुये बस हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर राहत बचाव कार्य करते हुये बस में फंसे हुये यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों की मांने तो बस की रफ्तार धीमी होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया है। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित है और मामूली रुप से घायल हुये यात्रियों का प्राथमिक उपचार कराया गया है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …