Breaking News

रीवा में पिकनिक मनाने गई 5 छात्राएं सड़क हादसे का शिकार, 1 की मौत, स्कूल से बंक मार गई थी खंधो…

गोविंदगढ़ में ई-रिक्शा पलटने से हुआ हादसा, एसके स्कूल की बताई जा रही छात्रांए…

तेज खबर 24 रीवा।

रीवा में पिकनिक मनाने गई 5 छात्राएं सड़क हादसे का शिकार हो गई, इनमें घायल हुई 1 छात्रा की मौत हो गई है। हादसा गुरुवार को गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ, जहां स्कूल से बंक मारकर 5 छात्राएं ई-रिक्शा में सवार होकर पिकनिक मनाने खंधो गई हुई थी, जहां से वापस लौटते समय ई-रिक्शा पलटने से छात्राएं हादसे का शिकार हो गई। यह छात्राएं रीवा शहर के एसके स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 11वीं की छात्रा है।

घटना के संबंध में गेविंदगढ़ थाना प्रभारी संतोष तिवारी नें जानकारी देते हुये बताया कि क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके जाकर पाया गया कि ई-रिक्शा में छात्राएं सवार थी, जो थाना क्षेत्र के ही खंधो से पिकनिक मनाकर लौट रही थी। हादसे के दौरान घायल छात्राओं को उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया जिनमें दुर्गा कोरी नाम की छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि उक्त छात्रांए एसके स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 11वीं की छात्राएं है जो रोजाना की तरह गुरुवार को घर से स्कूल जाने के लिये निकली थी, लेकिन दोपहर के वक्त लंच टाइम में स्कूल से बंक मारकर वह पिकनिक मनाने खंधो चली गई, जहां से वह ई-रिक्शा में सवार होकर वापस लौट रही थी, तभी खंधो के पास ई-रिक्शा पलट गया और छात्राएं हादसे का शिकार हो गई। गोविंदगढ़ थाना पुलिस नें फिलहाल सड़क हादसे की इस घटना को जांच में लिया है और घटना की सही वजह जानने का प्रयास कर रही है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …