Breaking News

रामकथा में श्रोता बन पहुंची पुलिस “अंतर्राज्यीय महिला चोर गिरोह ” पकड़ाया, 13 महिलाएं गिरफ्तार, 8 लाख की चेन बरामद…

8 दिवसीय रामकथा में कई महिलाओं के गले से चोरी हुई सोने की चेन, गिरोह पकड़ने सिविल ड्रेस में पहुंची थी पुलिस, यूपी बिहार की रहने वाली है महिलाओं की गैंग…

तेज खबर 24 शहडोल।

मध्यप्रदेश की शहडोल पुलिस नें एक अंतर्राज्यीय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। शहडोल की कोतवाली पुलिस नें 8 दिवसीय रामकथा में भीड़ के बीच महिलाओं के गले से सोने की चेन उड़ाने वाली गैंग की 13 महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया। यहां पुलिस सिविल ड्रेस में श्रोता बनकर रामकथा में पहुंची और एक एककर गैंग में शामिल महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस नें इस गैंग की कुल 13 महिलाओं को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से सोने की 5 चेन बरामद की है जिसकी कीमत 8 लांख आंकी गई। पुलिस की मांने तो पकड़ी गई महिलाएं यूपी और बिहार की रहने वाली है जो रमकथा में प्रसाद वितरण के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे रही थी।

दरअसल यह खुलासा शहडोल की कोतवाली पुलिस नें किया है। जानकारी के मुताबिक शहडोल के पाॅलीटेक्निक ग्राउंड में 10 नवंबर से 18 नवंबर तक भव्य रामकथा का आयोजन किया गया था। रामकथा में शहडोल के साथ साथ आसपास के जिलों से भी भारी संख्या में भक्त कथा सुनने पहुंच रहे थे, इसी बीच कोतवाली पुलिस को कथा स्थल से लगातार महिलाओं की चेन चोरी होने की शिकायत मिल रही थी।

पुलिस नें महिलाओं की चेन चोरी करने वालों का पता लगाने खुद भक्त बनकर सिविल ड्रेस में कथा सुनने पहुंची और संदिग्ध महिलाओं पर नजर रखते हुये एक एककर उन 13 महिलाओं को गिरफ्तार किया जिनके द्वारा भक्ती में लीन महिलाओं के गले से सोने की चेन पार की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिलाएं यूपी और बिहार की है जिनके कब्जे से 8 लाख कीमती सोने की चोरी की गई 5 चेन बरामद की गई है। फिलहाल उक्त सभी महिलाओं के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है और कार्यवाही की जा रही है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …