Breaking News

रीवा में फिर बीजेपी विधायक के पोस्टर पर पोती कालिख, एक सप्ताह में दूसरी घटना…

रीवा में फिर बीजेपी विधायक के पोस्टर पर पोती कालिख, एक सप्ताह में दूसरी घटना…
विधायक की फोटो व नाम सहित सीएम की फोटो पर भी पोती कालिख…
तेज खबर 24 रीवा।
रीवा जिले में इन दिनों भाजपा विधायक के पोस्टर पर कालिख पोतने का ट्रैड चल रहा है। यहां सिर्फ एक ही विधायक को टारगेट बनाया जा रहा है जहां उनके पोस्टर में लगी फोटो और लिखे हुये नाम पर कालिख पोती जा रही है।
पोस्टर में कालिख पोतने का यह मामला एक सप्ताह में दूसरा मामला है, जहां मनगवां विधायक पंचूलाल प्रजापति के पोस्टर पर अज्ञात व्यक्ति ने कालिख पोतकर विरोध जताया है।

जानकारी के मुताबिक मनगवां विधानसभा क्षेत्र देवरी सेंगरान में विधायक निधि से तैयार किये गए यात्री प्रतीक्षालय में लगे बीजेपी के बैनर में विधायक पंचूलाल सहित मुख्यमंत्री की फोटो पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा कालिख पोतने का मामला प्रकाश में आया है। यहां अज्ञात व्यक्ति ने विधायक की फोटों के साथ उनके नाम पर कालिख पोत दी, साथ ही पोस्टर में लगी मुख्यमंत्री की फोटों पर भी कालिख पोती गई है।
मनगवां क्षेत्र में लगातार ऐसा आखिर क्यों हो रहा है यह एक बड़ा सवाल है जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं माना जा रहा है कि मनगवां क्षेत्र के लोग विधायक से नाराज है जिसके चलते वह कालिख पोतकर विरोध का इजहार कर रहे है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …