Breaking News

सत्संग से लौट रहा श्रद्धालुओं से भरा मिनी ट्रक पलटा, 3 की मौत दर्जनों घायल…

तेज खबर 24 शिवपुरी।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बुधवार की आधी रात तकरीबन 2.30 बजे 1 मिनट ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गया जिससे मिनी ट्रक में सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया ।


ट्रक में सवार थे 35 लोग
जानकारी के तहत मिनी ट्रक में तकरीबन 35 लोग सवार थे और वे सभी ग्वालियर जिले के रहने वाले है। ट्रक में सवार लोगों में तीन लोगों की मौत हुई है और उनकी पहचान गंगा सिंह नरवरियाए भवन सिंह एवं राम सिंह कुशवाहा के रूप में की गई है वहीं तकरीबन दो दर्जन लोग घायल हुए हैं।


बाबा रामपाल के सत्संग से लौट रहे थे श्रद्धालू
जानकारी के तहत मिनी ट्रक में 35 लोग सवार होकर ग्वालियर से बैतूल गए हुए थे जहां बाबा रामपाल के सत्संग में सभी शामिल हुए और बुधवार की शाम बैतूल से वापस ग्वालियर लौट रहे थे । बताया जा रहा है कि शिवपुरी जिले के परमजीत ढाबा के पास जैसे ही उनका मिनी ट्रक पहुंचा तो सामने से जा रहा ट्रक का सही साइड न मिलने के कारण मिनी ट्रक तेज गति के बीच पलट गया जिससे यह हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस हादसे को लेकर जांच कर रही है।

चीख पुकार में बदली खुशियां
बाबा के सत्संग का लाभ लेकर हंसी.खुशी घर लौट रहे 35 लोग में इस हादसे के चलते की चीख पुकार मच गई और वह अपनी जान बचाने के लिए लोगों से मदद की गुहार लगाते रहे। हादसे के वक्त वाहन में महिलाओं पुरुषों व बच्चों के साथ साथ बुजुर्ग भी सवार थे। मरने वालों में तीन वृद्ध षामिल है जबकि दो दर्जन लोग घायल हुये है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …