Breaking News

नवीन जिला मऊगंज को जिला अस्पताल की सौगात : सिविल अस्पताल बनेगा 100 बिस्तरों का जिला अस्पताल, जल्द शुरू होगी पैथालाॅजी लैब…

उप मुख्यमंत्री के प्रयास से मऊगंज को मिली बड़ी उपलब्धी, रीवा बनेगा मेडिकल का हब…
तेज खबर 24 रीवा।

विकाश पुरूष के नाम से पहचाने जाने वाले मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के प्रयासों से नवीन जिला मऊगंज को बड़ी उपलब्धी मिलने जा रही है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के निर्देशों के अनुसार नवीन जिले मऊगंज में सिविल अस्पताल को जिला अस्पताल बनाने की शुरूआत प्रारंभ कर दी गई है।

प्रदेश के समस्त जिला चिकित्सालयों की तरह मऊगंज में भी वेट लीज रिजेंट रेंटल के माध्यम से पैथालाजी लैब शुरू हो रहा है। लैब में खून, पेशाब सहित 132 प्रकार की जॉचें होगीं। जॉच हेतु अत्याधुनिक कम्प्यूटरीकृत 6 मशीनें आएंगी। इन मशीनों में सीबीसी, एनालाईजर, बयोकेमेस्ट्रीय, ग्लूकोमीटर, इलेक्ट्रयोलाईट, इलेक्ट्रयोजो रेसिर, इम्यूनोएनीलाईजर प्रमुख हैं। वर्तमान में मऊगंज 50 बिस्तरों का सिविल अस्पताल है जिसे 100 बिस्तर के रूप में शीघ्र किया जाएगा।

क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. बीएल मिश्रा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री जी के प्रयास से मऊगंज को यह उपलब्धि मिली है। शीघ्र ही रीवा स्वास्थ्य के क्षेत्र में हब बनेगा। इससे विंध्य के लोगो को इलाज के लिए नागपुर व अन्य महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा। मऊगंज जिला अस्पताल बनने से स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या बढेंगी। स्वास्थ्य जांच बढ़ने से मऊगंज के अतिरिक्त हनुमना व नईगढी विकासखण्ड के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि पैथालाजी लैब की शीघ्र शुरूआत करने के निर्देश दिए गए हैं। नवीन जिला मैहर में भी 132 तरह की जॉच के लिए मशीनें शासन द्वारा स्वीकृत की गयी हैं।

About tezkhabar24

Check Also

मोबाइल पर हीटवेटब का अलर्ट ! रीवा में पारा 45 के पार, बेवजह घर से ना निकलने की अपील

तेज खबर 24 रीवा। देश और प्रदेशभर में गर्मी का चढ़ता हुआ पारा अब कहर …