Breaking News

रीवा में सड़क हादसा : पैदल प्रयागराज से मैहर जा रहे शख्स को अज्ञात वाहन नें कुचला, मौत

तेज खबर 24 रीवा।

खबर है रीवा से जहां पद यात्रा पर निकले शख्स की सड़क हादसे में मौत हो गई है। शख्स को किसी अज्ञात वाहन नें टक्कर मारी फिर कुचलता हुआ निकल गया।
हादसा रीवा के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र जोगिनहाई टोल प्लाजा के समीप हुआ है। बताया जा रहा है कि यह शख्स प्रयागराज से पैदल चलकर मैहर जाने निकला था। फिलहाल म्रतक की पहचान कर ली गई है और हादसे की सूचना परिजनों को देकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

घटना के संबंध में हासिल जानकारी के मुताबिक जोगिनहाई टोल प्लाजा के समीप किसी अज्ञात वाहन नें पैदल जा रहे शख्स को कुचल दिया। अचानक हुये इस हादसे के दौरान वाहन की चपेट में आए शख्स की मौके पर ही मौत हो गई
स्थानीय लोगों द्वारा दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस नें जब म्रतक के कपडों और सामान की तलाशी ली तो उसकी पहचान प्रयागराज निवासी 33 वर्सीय अमरीश यादव के रूप में हुई।

बताया गया कि अमरीश शनिवार को प्रयागराज से मैहर जाने पैदल निकला था, जो तीसरे दिन रीवा के रायपुर कर्चुलियान पहुंचने के बाद सड़क हादसे का शिकार हो गया। पुलिस फिलहाल आवश्यक कार्यवाही कर दुर्घटना कारित करने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …