Breaking News

REWA की निपनिया पुल से नदी में कूदा युवक : नशे की हालत में पुल पर बैठा था युवक अचानक से नदी में लगा दी छलांग

नदी के किनारे बने शमशान घाट में रहता था युवक, रेस्क्यू टीम नदी में कर रही युवक की तलाश
तेज खबर 24 रीवा।
रीवा शहर की निपनिया पुल से एक बार फिर युवक ने नदी में छलांग लगा दी। पुल से नदी में गिरे युवक का सुबह तक कोई सुराग नहीं लगा है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश कर रही है तो वहीं एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है। घटना गुरुवार रात की है जहां घटना वक्त युवक नशे की हालत में होना बताया गया है जो पुल के ऊपर बैठा था और अचानक से नदी में जा गिरा।


जानकारी के मुताबिक निपनिया पुल के समीप स्थित बंदरिया श्यमशान घाट में रहने वाला बसंत बाल्मीक उर्फ बंटी नशे का आदी था। बताया गया कि बंटी शाम को अक्सर नशे की हालत में पुल के उपर घूमता था। गुरुवार की रात भी बंटी पुल के उपर ही बैठा था तभी अचानक से बंटी को नदी में गिरते देखा गया। मौके पर मौजूद मछली मार रहे लोगों ने बंटी को नदी में गिरता देख शोर मचाया लेकिन तब तक बंटी नदी की गहराई में समा चुका था।

रात का वक्त होने के कारण नदी के गहरे पानी और तेज बहाव में किसी ने भी उतरने की हिम्मत नहीं जुटाई। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने अपने स्तर पर खोजबीन की लेकिन अंधेरे की वजह से बंटी की तलाश नहीं की जा सकी और सुबह होते ही एसडीआरएफ की टीम को बुलाया जहां युवक की तलाश में रेस्क्यू किया जा रहा है। हांलकि इस घटना में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला हादसा है या फिर आत्महत्या का। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले को जांच में लिया गया है और मौके पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

About RAHUL VERMA

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …