Breaking News

ट्रक में जिंदा जला ड्राइवर : दो ट्रकों में हुई सीधी भिड़ंत, केबिन में फंसे चालक की जलकर हो गई मौत…

सतना चित्रकूट हाईवे पर हुआ हादसा, दूसरे ट्रक के चालक और खलासी को भी आई चोटें…

तेज खबर 24 सतना।
सतना जिले में गुरुवार की अलसुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक के चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक के चालक व खलासी को मामूली चोटें आई हैं।

हादसा सतना चित्रकूट हाईवे स्थित कोठी थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां दो ट्रकों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और अचानक से आग भड़क उठी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दमकल को भी मौके पर बुलाया लेकिन आग के बुझने से पहले ही चालक की मौत हो चुकी थी। हादसे में मृतक की पहचान अलीम खान पिता असलम खान उम्र 35 वर्ष निवासी हरियाणा के रूप में की गई है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुए दोनों ट्रक लोड थे। दोनों ट्रकों के बीच हुई सीधी भिड़ंत के बाद हरियाणा पासिंग ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें आग लग गई। हादसे के दौरान ट्रक का ड्राइवर घायल होकर ट्रक के अंदर ही केबिन में फंसा रह गया, जिसकी आग में झुलसने के कारण मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने फिलहाल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और हादसे के कारणों का पता लगाने मामले की जांच कर रही है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …