Breaking News

रीवा की बेटी नें देश की सबसे बड़ी मेडिसिनल पोट्रेट बनाकर चौंकाया, एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में दर्ज कराया नाम…

4 हजार वर्ग फीट में तैयार की गयी थी देश की सबसे बड़ी मेडिसिनल पोट्रेट, संभागीय कमिश्नर नें किया सम्मानित
तेज खबर 24 रीवा।
रीवा की बेटी विभूति मिश्रा ने 4 हजार वर्ग फीट में देश की सबसे बड़ी मेडिसिनल पोट्रेट बनाकर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड के साथ एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में दर्ज करा लिया है। विभूति द्वारा बनाए गए इस कीर्तिमान की पुष्टि इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड एवं एशिया बुक आफ रेकॉर्ड्स द्वारा मेल के माध्यम से दी गई है। इसके बाद संभागायुक्त अनिल सुचारी ने मंगलवार को सर्टिफिकेट देकर एवं मेडल पहनाकर उनका सम्मान किया।

विभूति ने कन्या महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में यह मडिसिनल पोट्रेट बनाई थी। इसमें 12 हजार सेनेटरी नैपकिन एवं 15 हजार आयरन कैल्शियम की दवाइयों का इस्तेमाल हुआ था। अभी तक समूचे एशिया महाद्वीप में किसी ने भी इस तरह का कारनामा नहीं किया था। उन्होंने बताया कि कुछ अलग करने की इच्छा थी और आत्मविश्वास के साथ इस अभियान को पूरा किया। स्केच आर्टिस्ट मिश्रा ने मेडिसिनल पोट्रेट का निर्माण अपने सहयोगी नीरज व विकास के साथ मिलकर पूरा किया था। इस अवसर पर इस अवसर व्यापारी महासंघ से परमजीत सिंह डंग, संजीव गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, अंशुमान गुप्ता भी मौजूद रहे।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …