Breaking News

रीवा की महिला सरपंच निकली 10 करोड़ की मालकिन : 30 वाहन सहित गांव में मिला आलीशान बंगला…

रीवा की महिला सरपंच निकली 10 करोड़ की मालकिन : 30 वाहन सहित गांव में मिला आलीशान बंगला…
महिला सरपंच के नाम मिले 2 क्रेशर प्लांट, जेसीबी व चेन माउंटेन जैसी मशीने भी मिली…
तेज खबर 24 रीवा।


रीवा जिले की महिला सरपंच आय से अधिक संपत्ति की शुरुआती जांच में ही 10 करोड़ की मालकिन निकली है।
लोकायुक्त टीम द्वारा की गई शुरुआती जांच में ही 10 करोड़ की संपत्ति का ब्यौरा जुटाया गया है।
लोकायुक्त को सरपंच के दो आवास होने की जानकारी मिली है जिसमें गांव में एक एकड़ के क्षेत्रफल में आलीशान बंगला मिला है जिसमें स्वीमिंग पूल सहित अन्य सुविधाए मिली है इसके अलावा शहर के गोड़हर में भी दो माले का एक आवास मिला है।
इसके अलावा लोकायुक्त की टीम को जेसीबी, चेन माउंटेन मशीन सहित लगभग 30 छोटे बड़े वाहन मिले भी मिले है।
बताया गया कि जांच के दौरान महिला सरपंच के नाम दो क्रेशर प्लांट भी है जहां लोकायुक्त टीमे पहुंचकर जांच कर रही है।
दरअसल यह पूरी कार्यवाही रीवा की लोकायुक्त टीम ने रीवा ब्लॉक के बैजनाथ पंचायत सरपंच सुधा जिवेन्द्र सिंह के चार ठिकानों में की है।
लोकायुक्त की टीमें सुबह तकरीबन 4 बजे महिला सरपंच के बैजनाथ स्थित आलीशान बंगले सहित गोड़हर स्थित आवास व दो क्रेशर प्लांटों में छापेमार कार्यवाही की है।
लोकायुक्त की टीम सरपंच के घर में लाइन से खडे़ दो दर्जन से अधिक वाहनों सहित गांव के आलीशन बंगले को देखकर दंग रह गई।
शुरुआती जांच में अब तक सरपंच के दो आवास, दो क्रेशर प्लांट, जेसीबी व चेन माउंटेन मशीन सहित 30 छोटे बडे़ वाहन मिले है।
लोकायुक्त एसपी राजेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति की जानकारी मिलने पर यह कार्यवाही की गई है, टीम द्वारा सरपंच के संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है जो अभी जारी है।

About RAHUL VERMA

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …

One comment

  1. Local news