हथियार सप्लाई के आरोप में सतना की कोलगवा पुलिस नें रीवा से किया है गिरफ्तार…
तेज खबर 24 सतना/रीवा।
मध्यप्रदेश की सतना शहर पुलिस नें रीवा के एक शातिर अपराधी अमित यादव (24) पिता मुनिराज को गिरफ्तार किया है। आरोपी रीवा के पड़रा का रहने वाला है। पुलिस ने उसे चोरहटा थाना इलाके के बनकुंइया से पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक वह सतना में बदमाशों को हथियार सप्लाई करता था।
30 हजार में बेंचा था पिस्टल…
जानकारी के मुताबिक 3 जुलाई की रात पुलिस ने मैत्री पार्क के पास बिना नंबर बाइक के साथ महेन्द्र प्रजापति निवासी बछरा अमरपाटन को पकड़ा था। उसके पास से एक पिस्टल व तीन कारतूस मिले थे। प्रजापति ने पूछताछ में बताया था कि उसने 30 हजार रुपए में अमित यादव से पिस्टल व गोलियां खरीदी थी।
सतना में था 5 हजार का ईनामी…
फरार आरोपी अमित के बारे में पुलिस ने जब जानकारी जुटाई तो वह पेशेवर अपराधी निकला। रीवा में रेड के बाद जब वह नहीं मिला तो सतना एसपी आशुतोष गुप्ता ने उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का ईनाम रखा था। रीवा और दिल्ली पुलिस ने भी उसकी गिरफ्तारी पर ईनाम घेाषित किया है। वह दिल्ली और रीवा के सनसनीखेज अपराधों में वांछित है।
दिल्ली में भी कर चुका हथियार सप्लाई…
पुलिस रेकार्ड के मुताबिक आरोपी अमित रीवा के सिविल लाइन में हत्या, चोरहटा थाना में मारपीट और दिल्ली में आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहा था। दिल्ली में भी वह अवैध हथियार बेच चुका है। उसकी गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने 10 हजार और सिविल लाइन पुलिस ने एक हजार रुपए का ईनाम रखा है। टीआइ सुदीप सोनी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Tezkhabar24.com Sach wahi jo ham dikhaye…