Breaking News

रीवा, दीवार से टिकी बैठी थी युवक की लाश, लोग जिंदा समझ करते रहे नजर अंदाज, पास जाकर देखा तो मृत मिला युवक…

बैकुण्ठपुर कस्बे में लाश मिलने से मचा हड़कंप, मृतक के सिर और शरीर पर मिले पुराने चोंट के निशान…

तेज खबर 24 रीवा।

रीवा में एक युवक की हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अज्ञात युवक की लाश एक घर के बाहर दीवार से टिकी हुई थी। लोग युवक को जिंदा समझकर उसे नजरअंदाज करते रहे, लेकिन जब नजदीक जाकर देखा तो युवक मृत हालत में मिला।
दरअसल युवक की लाश मिलने का यह मामला रीवा जिला मुख्यालय से महज 25 किलोमीटर दूर बैकुण्ठपुर कस्बे में अज्ञात शख्स की लाश मिलने से हड़कंप मच गया हैं। आज सुबह माॅर्निग वाॅक पर निकले लोगों ने एक घर के बाहर दीवार से टिकी अज्ञात शख्स की लाश देखी। पहले तो लोगों नें उसे जिंदा समझकर नजरअंदाज किया लेकिन काफी देर होने के बाद भी युवक वहां से नहीं उठा तो लोगों नें नजदीक जाकर देखा तो वह मृत मिला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची जहां म्रतक के सिर पर पटटी बंधी हुई थी और उसके कपड़े फटे हुये थे जबकि मौके पर एक रुमाल और मरहम पड़ा मिला है।

हालाकि अज्ञात शख्स कौन है कहां का है और उसकी मौत कैसे हुई यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस नें फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये अस्पताल भेज दिया है और उसकी पहचान करने सहित मौत का कारण जानने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के मुताबिक बैकुण्ठपुर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित छतुरिहा तालाब के समीप आज सुबह मार्निग वाॅक पर निकले लोगों ने घर के बाहर अज्ञात शख्स को दीवार से टिका देखा जो मृत हालत में था। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस नें पाया कि मृतक के सिर व शरीर पर पहले से चोंट के निशान है और उसके सिर पर पटटी भी बंधी हुई थी। पुलिस फिलहाल मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है जिसकी पहचान होने के बाद ही घटना का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …