Breaking News

रीवा में बेजुबान जानवर से निर्दयता: कुत्ते के पेट में घोंपा चाकू, आपरेशन कर निकाला गया चाकू


घंटो कुत्ते के पेट में धंसा रहा चाकू, इंसान की दुश्मनी का बदला पलतू कुत्ते से
तेज खबर 24 रीवा।


रीवा में इंसान की दुश्मनी का बदला पालतू जानवर से लेने का मामला प्रकाश में आया है। यहां निर्दयी इंसानों ने बेजुबान जानवर को भी नहीं छोड़ा और उस पर चाकू से हमला कर दिया। अज्ञात व्यक्ति ने कुत्ते के पेट में चाकू से हमला किया जिससे चाकू कुत्ते के पेट में हीं धंसा रहा और वह घंटो तड़पता रहा।
मामला शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र पाण्डेन टोला मोहल्ले का है जहां बेजुबान पालतू जानवर पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया गया।
चाकू कुत्ते के पेट में धंसा हुआ था जिसके बाद परिजन उसे लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचे जहां आॅपरेशन कर चाकू बाहर निकाला गया है। बताया गया है कि सिटीकोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेन टोला निवासी रविंद्र रजक अपने घर में कुत्ता पाल रखे थे। बुधवार को जब वह घर के समीप ही घूम रहा था तभी किसी ने उसके पेट में चाकू मार दिया, चाकू उसके शरीर के अंदर फसा हुआ था और काफी खून निकल रहा था। घायल अवस्था में कुत्ता जब घर पहुंचा तो उसे देखकर पीड़ित के होश उड़ गए।
स्थानीय लोगो ने पेट में लगे चाकू को निकालने का प्रयास किया लेकिन वह बाहर नहीं निकला जिसके बाद घायल कुत्ते को लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद ऑपरेशन किया और चाकू को बाहर निकाला है। हांलाकि बेजुबान जानवर के साथ यह निर्दयता किसने दिखाई है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि स्थानीय चोरों का इस घटना में हाथ हो सकता है, क्यों कि शातिर चोर अक्सर चोरी के इरादे से घूमते हैं जिन्हें देखकर पालतू कुत्ते उन पर भोंकते हैं जिसकी वजह से घटना को अंजाम दिया गया है।
फिलहाल कुत्ते के मालिक ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज करा दी है जिसे पुलिस ने जांच में लिया है।

About RAHUL VERMA

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …