Breaking News

सनकी पति की हैवानियत : चरित्र शंका पर पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सुई धागे से सिल दिया…

सनकी पति की हैवानियत : चरित्र शंका पर पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सुई धागे से सिल दिया…
पति की बर्बरता के बाद भी पत्नी ने किया पति का बचाव, पुलिस से की सजा ना देने की विनती…
तेज खबर 24 सिंगरौली।


मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में मानवता को शर्मशार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है।
यहां एक सनकी पति ने हैवानियत की हद पार करते हुये पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते प्राइवेट पार्ट को सुई धागे से सिल दिया।
इस सनकी पति को अपनी ही पत्नी पर शक था कि उसका किसी और से अवैध संबंध है जिसके चलते उसने हैवानियत की हद पार कर देने वाली इस घटना को अंजाम दिया है।
दरअसल पति द्वारा पत्नी के साथ किये गए इस अमानवीय कृत्य का यहा मामला िंसगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र का है जहां एक महिला ने पति द्वारा अमानवीय कृत्य किये जाने की शिकायत की है।
हालाकि महिला ने पुलिस से पति को कठोर सजा ना देने विनती करते हुये महज उसे डांट लगाने को कहा।

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला की उम्र 45 वर्ष है जबकि पति 57 साल का है।
थाने पहुंचे महिला ने जब अपने साथ हुये अमानवीय कृत्य की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस भी हैरत में पड़ गई। फिलहाल पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया है जिसकी हालत स्थिर होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया जिसे डॉक्टरों ने घर में ही रेस्ट करने की सलाह दी है।

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपी पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह था। पति को शक का था कि उसकी पत्नी का किसी और से अवैध संबंध है जिसके चलते उसने इस तरह का चौका देने वाला आमनवीय कृत्य किया है।
बताया गया कि आरोपी पति झोलाझाप डॉक्टर है जो शक्की किस्म का है। फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

About RAHUL VERMA

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …