Breaking News

REWA के जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया प्रारंभ, जानिए कैसे करें आवेदन…

10 अगस्त तक निर्धारित की गई आवेदन की अंतिम तिथि, ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन…
तेज खबर 24 रीवा।

रीवा जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय सिरमौर में कक्षा छठवीं से एडमिशन के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। नवोदय विद्यालय में इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए जारी की गई सूचना के मुताबिक चालू शैक्षणिक सत्र में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

बताया गया है कि नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है बता दें कि इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी ऑनलाइन सेंटर में जाकर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नवोदय विद्यालय के प्राचार्य मनीष कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यार्थी जिले का निवासी हो एवं शैक्षणिक सत्र 2023-24 में जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त शासकीय विद्यालय से कक्षा पांचवी में अध्ययनरत हो और वह कक्षा तीन एवं चार की पढ़ाई मान्यता प्राप्त व शासकीय विद्यालय से पूर्ण शिक्षा सत्र में उत्तीर्ण की हो। उसका जन्म 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच हो। इसके अलावा विस्तृत जानकारी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर देखी जा सकती है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …