Breaking News

घर में घुसकर चाकू की नोक पर महिला से लूट : रीवा में घर में अकेली महिला अकेली महिला से सोने की चेन और 5 हजार कैश की लूट…

तेज खबर 24 रीवा।
रीवा जिले में अब तक बाजार या फिर गली मोहल्लों में महिलाएं लूट या चेन स्नेचिंग की घटनाओं का शिकार हो रही थी। लेकिन अब बेखौफ बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि वह घर में घुसकर महिलाओं को लूट का शिकार बनने पर आमादा है।
घर में घुसकर हुई महिला से लूट की एक ऐसी ही घटना जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में हुई। जहां घर में अकेली महिला को पाकर एक बदमाश चाकू की नोक पर उसके गले से सोने की चेन और घर में रखा 5 हजार कैश लूट कर फरार हो गया।

घटना शनिवार की शाम गढ़ थाने के ग्राम लौरी नंबर 1 की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम लौरी में रहने वाली वंदना सिंह घटना दिनांक को घर में अकेली थी तभी देर शाम एक बदमाश घर की बाउंड्री कूद कर अंदर दाखिल हुआ जिसने पहले तो महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली इसके बाद महिला के विरोध करने पर आरोपी ने चाकू की नोक पर घर के अंदर रखे 5 हजार रुपये कैश लेकर फरार हो गया। देर शाम हुई इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने इस बात की जानकारी अपने बेटियों को दी इसके बाद रविवार को थाने पहुंची महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

मामले में पीड़ित महिला ने एक स्थानीय युवक पर ही वारदात को अंजाम देने की आशंका जाहिर की है। पीड़ित महिला ने पुलिस को संदेही युवक का नाम भी बताया है। माना जा रहा है कि आरोपी को इस बात की जानकारी पहले से थी कि पीड़ित महिला घर में अकेली रहती है और इसी का फायदा उठाकर उसने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल संदेही का नाम सामने आने के बाद अब पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …