Breaking News

9 करोड़ का 13 किलो सोना पकड़ाया, 2 युवकों के पास से एसबीआई के कई कार्ड और विदेशी मुद्रा भी बरामद

आयकर और जीएसटी की टीम को सौंपी गई जांच, सोना बिल का या नहीं लगाया जा रहा पता…
तेज खबर 24 रतलाम।
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में पुलिस नें दो युवकों को 9 करोड़ कीमती 13 किलो सोना के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक सोना मुंबई से लेकर रतलाम आए थे। इनके पास 107 पैकेटों में कुल 13 किलो बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस को युवकों के पास से एसबीआई के कई कार्ड और विदेशी मुद्रा भी मिली है।

हांलाकि पुलिस अब तक यह साफ नहीं कर पाई है कि सोना बिल का है या नहीं। फिलहाल इस बात का पता लगाने में आयकर व जीएसटी की टीम जुट गई है। इधर इस मामले में जिले के कई बडे़ और नामी व्यापारियों पर संदेह जताया जा रहा है जिसके संबंध में युवकों से पूंछताछ की जा रही है।


कार्यवाही के संबंध में प्रशिक्षु आइपीएस मयूर खंडेलवाल ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुंबई की ओर से करीब दस करोड़ का सोना लेकर दो युवक ट्रेन से रतलाम आने वाले हैं। यह सोना अवैध और बिना जीएसटी बिल का है। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की और सुभाष वर्मा पिता शैतानराम वर्मा 32 निवासी रामपुर तहसील माधोपुर राजस्थान और प्रवीण पिता रामनिवासी सैनी 34 निवासी महेंद्रगढ़ हरियाणा स्टेशन की पार्किंग से स्कूटी लेकर शहर की ओर आने वाले ही थे कि पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

इनके पास एक ट्रॉली बैग और एक बैग था। तलाशी लेने पर इनके पास 107 पैकेट मिले] जिनमें सोने के आभूषण और बिस्किट निकले। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों युवक पहले भी यहां सोना पहुंचा चुके हैं। पुलिस की सूचना पर जीएसटी और आयकर विभाग की टीम भी स्टेशन रोड थाना पहुंची और दस्तावेजों की जांच की।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …