Breaking News

MP में खौफनाक कत्ल : युवक का गला रेता, आंखे फोड़ी और पत्थर से सिर कुचलकर ठिकाने लगाई लाश…

तेज खबर 24 इन्दौर।
मध्यप्रदेश के इन्दौर में हत्या का बेहद ही खौफनाक मामला प्रकाश में आया है। यहां अज्ञात लोगों ने एक युवक की बड़ी ही बेरहमी से हत्या की। हत्यारों ने युवक की हत्या के लिये पहले उसका गला रेता फिर आंखे फोड़ी और जब इतने में भी जी नहीं भरा तो पहचान मिटाने के लिये उसके सिर को पत्थरों से भी कुचल डाला।

मामला इन्दौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां शुक्रवार को द्वारकापुरी में ही तालाब के किनारे एक व्यक्ति की क्षतविक्षत हालत में लाश पड़ी मिली। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद पहुंची पुलिस नें घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को पीएम के लिये अस्पताल भेज दिया।


मृतक की पहचान सुनील नामक शख्स के रूप में हुई है जो ताला चाबी बनाने का करता था। सुनील की हत्या किसने और क्यों की है यह साफ नहीं हो पाया है। पुलिस को घटना स्थल के पास शराब की खाली बाॅटल व अन्य सामान मिला है। आशंका जताई जा रही है कि जिसने भी सुनील की हत्या की है पहले उन्होंने साथ बैठकर शराब पी जिसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

इधर बेरहमी पूर्व हुई हत्या को लेकर माना जा रहा है कि जिस तरह से क्रूरता बरती गई है उससे साफ जाहिर होता है कि कातिल का मृतक से बेहद ही नफरत करता था और हत्या के वक्त उसे अपनी पूरी भड़ास को निकालते हुये पहले गला रेता फिर दोनों आंखे फोड़ दी और जब इतने में भी जी नहीं भरा तो सिर को पत्थर से कुचल डाला। फिलहाल मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस नें अज्ञात के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले को जांच में लेते हुये हत्यारों का तलाश शुरू कर दी है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …