Breaking News

रीवा में आज से शराब का बिल अनिवार्य : शराब दुकानों में आबकारी ने शुरु की कवायद…

रीवा में आज से शराब का बिल अनिवार्य : शराब दुकानों में आबकारी ने शुरु की कवायद…
जानिए बिल लेना क्यां है जरुरी और ग्राहक को क्या है बिल के फायदे…
तेज खबर 24 रीवा।
मध्यप्रदेश सहित रीवा में आज से शराब दुकानों पर ग्राहकों को बिल देना अनिवार्य कर दिया गया है जिसकी शुरुआत भी आज से कर दी गई है।
रीवा में आज से इस नए नियम की शुरुआत के लिये आबकारी अमला शराब दुकानों में पहुंचा और बिल की प्रक्रिया को शुरु करा रहा है।

शराब की बिक्री को लेकर शुरु किये गए इस नए नियम में दुकानों में ग्राहक को बिल देना अनिवार्य किया गया है।
इसमें अगर कोई दुकानदार बिल देने से इंकार करता है तो ग्राहक इसकी शिकायत भी तत्काल आबकारी अधिकारी को कर सकता है, इसके लिये शराब दुकान के बाहर आबकारी अधिकारी का नंबर भी बाहर लिखना जरुरी है।

दरअसल मध्यप्रदेश शासन द्वारा आबकारी नीति में लागू किये गए इस नए नियम की शुरुआत आज 1 सितम्बर से पूरे प्रदेश में शुरु कर दी गई है।
रीवा में आज सुबह से ही आबकारी अमला शराब दुकानों में पहुंचकर बिल की अनिवार्यता की कवायद को शुरु कराने में जुटा है।

आपको बता दें कि आबकारी दल में शामिल उपनिरीक्षक अभिमन्यू पाठक ने जानकारी देते हुये बताया कि बिल से कई तरह के फायदे होगे।

उन्होंने कहा कि शराब पीने के बाद अगर ग्राहक को कुछ होता है तो संबंधित दुकानदार की जिम्मेदारी तय होगी, ऐसे में बिल नहीं लेने पर ग्राहक का ही नुकसान होगा।
इसके अलावा अवैध शराब बिक्री पर भी नकेल कसेगी, साथ ही जहरीली शराब होने की संभावना भी काफी कम हो जाएगी।
बताया गया कि बिल को दुकान संचालक हाथ से बनाकर देगा, इसमें दिन दिनांक, शराब के ब्रांड का नाम, रूपए और मात्रा दर्ज होगी।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …