Breaking News

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बजट उपलब्ध कराने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल नें दिए निर्देश…

स्वास्थ्य और वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ उप मुख्यमंत्री नें मंत्रालय में की बैठक…
तेज खबर 24 भोपाल।

स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारू संचालन ही प्रदेश के विकास के लिए अहम हैं। स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं के विकास का लाभ उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त चिकित्सकीय स्टाफ और दवाओं की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बजट की उपलब्धता प्राथमिकता से सुनिश्चित करें। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेश के स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अन्य शासकीय स्वास्थ्य सेवा संस्थानों में दवाईयों, उपकरणों, कन्ज्यूमेबल आईटम्स की उपलब्धता एवं वेतन भुगतान के लिए बजट की व्यवस्था के लिए मंत्रालय में स्वास्थ्य एवं वित्त विभाग के अधिकारियों की बैठक में समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।

प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को करें सुदृढ़…

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को ज़िले स्तर के साथ सीएचसी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर सुदृढ़ करें। विकेंद्रीकृत संगठित एवं सशक्त स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का उत्कृष्ट प्रदाय कर प्रदेश के स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार किया जा सकता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को युक्तियुक्त तरीक़े से स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित बजट आवश्यकता प्रस्तुत करने के निर्देश दिये ताकि विभागीय समन्वय से प्राथमिकता वाले विषयों में बजट उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। बैठक में द्वितीय अनुपूरक मांग के संबंध में चर्चा कर उप मुख्यमंत्री ने आवश्यक निर्देश दिये।

उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि नवीन मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की उपलब्धता के संदर्भ में प्रक्रियात्मक औपचारिकताएँ शीघ्र पूर्ण करें। स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में नवीन 18 हज़ार 653 पदों की स्वीकृति के लिए मसौदा तैयार कर प्रस्तुत करें। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मो. सुलेमान, सचिव वित्त श्री अजीत कुमार, आयुक्त स्वास्थ्य डॉ सुदाम खाड़े, मिशन संचालक एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास, संचालक स्वास्थ्य श्री दिनेश श्रीवास्तव, अपर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा डॉ पंकज जैन सहित स्वास्थ्य एवं वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About tezkhabar24

Check Also

मोबाइल पर हीटवेटब का अलर्ट ! रीवा में पारा 45 के पार, बेवजह घर से ना निकलने की अपील

तेज खबर 24 रीवा। देश और प्रदेशभर में गर्मी का चढ़ता हुआ पारा अब कहर …