Breaking News

स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों की जल्द होगी भर्ती, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने दिये निर्देश…

पूर्व में आयोजित परीक्षाओं के परिणाम शीघ्र जारी करने के भी दिये निर्देश…
तेज खबर 24 भोपाल।

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में रिक्त विभिन्न पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस संबंध में ऊपर मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने निर्देश दिये हैं कि स्वास्थ्य विभाग के स्वीकृत पदों में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं की अविलंब पूर्ति करें। इसके साथ ही स्वीकृत पद जिनके लिए मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा परीक्षा आयोजित की जा चुकी हैं। उनके अंतिम परिणाम जारी करने के संबंध में भी विभागीय सामंजस्य के विषयों को प्राथमिकता से निराकृत करने की बात कही।

दरअसल उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में बैठक ली। उप मुख्यमंत्री नें बैठक में निर्देश दिये कि स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों की पूर्ति का कार्य कर्मचारी चयन मंडल प्राथमिकता के साथ करे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के पदों की पूर्ति सिर्फ़ आजीविका का माध्यम नहीं है बल्कि स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक मेडिकल स्टाफ़ संपूर्ण स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए अहम हैं, प्रदेश की पूरी आबादी से संबंधित हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि विभागीय सामंजस्य के विषयों में संबंधित अधिकारी प्राथमिकता से नियमित संपर्क करें। उप मुख्यमन्त्री ने एएनएम के 2576 पद, रेडियोग्राफ़र के 140 पद, लैब टेक्नीशियन के 265 पद और फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 472 पद कुल 3453 पद के परिणाम कर्मचारी चयन मंडल द्वारा शीघ्र जारी किए जाने के निर्देश दिये हैं।

उप मुख्यमंत्री ने नवीन स्वीकृत पदों के संबंध में लोक सेवा आयोग एवं कर्मचारी चयन मंडल को शीघ्र मांग प्रेषित करने के निर्देश दिये ताकि भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण किया जा सके। उल्लेखनीय है कि बैकलॉग और नवीन स्वीकृत पद मिलाकर विशेषज्ञ के 441 पद, चिकित्सा अधिकारी के 470 पद और दंत चिकित्सक के 156 पदों पर भर्ती हेतु लोक सेवा आयोग को मांग प्रेषित की जानी है। उप मुख्यमंत्री ने एनएचएम द्वारा भर्ती किए जाने वाले स्वास्थ्य स्टाफ के पदों, नर्सिंग स्टाफ एवं पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती की नियुक्ति के संबंध में वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिये।

About tezkhabar24

Check Also

मोबाइल पर हीटवेटब का अलर्ट ! रीवा में पारा 45 के पार, बेवजह घर से ना निकलने की अपील

तेज खबर 24 रीवा। देश और प्रदेशभर में गर्मी का चढ़ता हुआ पारा अब कहर …