Breaking News

रीवा पुलिस नें जमींन खोदकर निकाली नशीली कफ सीरप : कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस की रेड, नाबालिग पकड़ाया, 210 शीशी जप्त…

तेज खबर 24 रीवा।

रीवा में नशे के विरूद्ध लागातार की जा रही कार्यवाहियों के बीच पुलिस नें जमीन के भीतर छिपाकर रखी गई खेप को जमीन खोदकर बाहर निकाला है। पुलिस नें पहले नशे के कारोबार में संलिप्त एक नाबालिग को पकड़ा और फिर उसकी निशानदेही में जमीन खोदकर कफ सीरप की शीशीयों को बरामद किया।

दरअसल यह कार्यवाही शहर की सिविल लाइन थाना पुलिस नें नशे की मंडी नाम से मशहूर कबाड़ी मोहल्ले में की है। पुलिस नें नाबलिग को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 210 शीशी कफ सीरप बरामद की और अब उसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आंगे की कार्यवाही की जा रही है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह नें जानकारी देते हुये बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक नशे की खेप छिपाकर रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस नें जब संदेही को पकड़ा तो वह एक बाल आपचारी निकला।

पूंछताछ में सामने आया कि नाबालिग द्वारा नशे की खेप को छिपाकर रखा गया है, जिसकी निशानदेही पर जमीन के भीतर से 210 शीशी नशीले कफ सीरप की शीशियां बरामद की गई। पुलिस नें फिलहाल एनडीपीएस का मामला दर्ज कर लिया है और अब नाबालिग द्वारा लाई गई नशे की खेप के सोर्स का पता लगा रही है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …