Breaking News

ड्राइवर की झपकी ने ली 5 की जान : डंपर में जा घुसी बोलेरो, 4 महिलाओं समेत 5 की मौत, 2 की हालत गंभीर

सुबह 5 बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण हादसा, वाहन को काटकर बाहर निकाले गए घायल
तेज खबर 24 यूपी।

उत्तरप्रदेश में गुरुवार की सुबह हुये भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा वाहन चालक की एक झपकी की वजह से हुआ जिस दौरान आंगे जा रहे डंपर में पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो जा टकराई। हादसे में 4 महिलाओं समेत 5 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।


दरअसल यह भीषण हादसा ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर गुरुवार की सुबह हुआ। जानकारी के मुताबिक बोलेरो सवार लोग मथुरा से ग्रेटर नोएडा की तरफ जा रहे थे। बोलेरो सवार सभी लोग महाराष्ट्र और कर्नाटक के रहने वाले थे। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर को नींद आ जाने के कारण यह हादसा हुआ और बोलेरो जीप आंगे जा रहे डंपर में जा घुसी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कटर की मदद से गाड़ी को काटकर अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला जिन्हें ग्रेटर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।
हादसे में ये हुए घायल, इनकी मौत
पुलिस के मुताबिक हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हुई है जिनमें 4 लोग महाराष्ट्र स्थित पुणे के बारामती, जबकि एक महिला कर्नाटक के बेलगाम की रहने वाली है। मृतकों में चन्द्र कांत नारायण बुराड़े, स्वर्णा चन्द्र कांत बुराडे़, मालन विश्वनाथ कुंभार, रंजना भरत पवार, नुर्वजन मुजावर शामिल है। घायलों में महाराष्ट्र के सतारा निवासी नारायण रामचन्द्र कोलेकर और बेलगाम कर्नाटक निवासी सुनीता राजू गस्टे शामिल है।

About RAHUL VERMA

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …