Breaking News

रहस्य : कॉलेज जाने आटो में सवार हुई रीवा की मेडिकल छात्रा पहुंच गई कानपुर, कैसे पहुंची कुछ याद नहीं, मामला संदिग्ध

रीवा के श्यामशाह मेडिकल कालेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा है 19 वर्षीय युवती
तेज खबर 24 रीवा।

रीवा मेडिकल कॉलेज की छात्रा शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन में आरपीएफ को रोते बिलखते मिली। आरपीएफ ने जब छात्रा से पूंछा कि वह रो क्यां रही है कि तो उसने जो कारण बताया उसे सुनकर आरपीएफ के अधिकारी भी चौक पड़े।


छात्रा ने बताया कि वह कानपुर कैसे पहुंच गई उसे खुद नहीं पता। उसने बताया कि वह तो एमपी के रीवा में बाजार से मेडिकल कॉलेज जाने के लिये आटो में सवार हुई थी और जब उसकी आंख खुली तो उसने खुद को कानपुर स्टेशन में पाया। रीवा में आटो में बैठने के बाद उसके साथ क्या हुआ और वह कैसे कानपुर पहुंच गई उसे कुछ भी याद नहीं है। फिलहाल आरपीएफ ने छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी है जिनके कानपुर पहुंचने के बाद छात्रा को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।


जानकारी के मुताबिक कानपुर स्टेशन में मिली युवती संजना आर्य रीवा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा है जो मूलतः राजस्थान के सवाई माधवपुर गंगापुर की रहने वाली है। उक्त छात्रा शुक्रवार की दोपहर तकरीबन 2 बजे कानपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर छात्रा रोते बिखलते देखी गई जिसे आरपीएफ की महिला कांस्टेबल द्वारा थाने लाया गया जहां छात्रा से पूंछताछ की गई है।


पीड़िता ने बताया कि वह बुधवार को कॉलेज से बाजार गई थी और फिर वापस आटो से कॉलेज के लिए रवाना हुई जिसके बाद से उसे कुछ याद नहीं कि उसके साथ क्या हुआ और वह कैसे कानपुर पहुंच गई। हालाकि छात्रा के साथ उसका सामान और मोबाइल भी मिला है जिससे पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है।

About RAHUL VERMA

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …