Breaking News

रीवा मे गौहत्या से ग्रामीणों में आक्रोश : गाय के बछड़े को काटा फिर पकाकर खाने की कर रहे थे तैयारी तभी मच गया शोर…

पुलिस ने कच्चा और पका हुआ मांस किया जप्त, आरोपी हुए फरार
तेज खबर 24 रीवा।

रीवा में एक बार फिर गौहत्या का मामला प्रकाश में आया है। यहां कुछ लोगों ने गाय के बछड़े को काटा और फिर उसे पकाकर खाने की तैयारी कर रहे थे। घटना की जानकारी लगते ही गांव में शोर मच गया और आरोपी कटे हुए मांस को छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और हिंदू संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।


दरअसल मामला रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र कटरा का है। आरोप है कि कटरा में रहने वाले साकेत परिवार के लोगों ने गाय के बछड़े को काटा और फिर पकाकर खाने की तैयारी कर रहे थे। ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके पर कच्चा और पका हुआ मांस पाया है। इसके अलावा मौके पर ही बछड़े को काटने के साक्ष्य व अवशेष भी पड़े मिले है। फिलहाल पुलिस ने मांस को सुरक्षित रखा दिया है जबकि मांस के कुछ टुकड़े को जप्त कर जांच के लिये वेटनरी अस्पताल भेजा है जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि मांस किस मवेशी का है।


ग्रामीणों की मांने तो जिस बछड़े को काटा गया था वह बछड़ा गांव के ही एक हरिजन परिवार का था जिसे साकेत परिवार के लोगों ने मिलकर काटा और फिर उसे खाने के लिये पका रहे थे। गांव में बछड़ा काटने की खबर फैलते ही शोर मच गया और हल्ला गोहार मचाने पर बछड़ा काटने वाले कच्चा और पका मांस छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और हिंदू संगठन कार्यवाही की मांग को लेकर अंदोलन की चेतावनी दे रहा है। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश कर रही है।

About RAHUL VERMA

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …