Breaking News

ट्रक बस की भिड़ंत 40 यात्री घायल: एमपी सूत्र सेवा की बस हुई सड़क हादसे का शिकार, 10 यात्रियों की हालत गंभीर

रात 3 बजे हाइवे पर हुआ हादसा, बस को टक्कर मार डिवाइडर से टकराया ट्रक
तेज खबर 24 एमपी।
मध्यप्रदेश के मुलताई बैतूल हाइवे मार्ग में बीती रात हुये ट्रक और बस के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान बस में सवार तकरीबन 40 यात्री घायल हो गए, जिन्हें आसपास के नजीदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायल हुये लोगों में 10 की हालत गंभीर बताई गई है।


दुर्घटनाग्रस्त हुई यह बस एमपी सूत्र सेवा की है जो भोपाल से छिंदवाड़ा की ओर जा रही थी। रात लगभग 3 बजे बस जैसे ही मुलताई बैतूल हाइवे स्थित ससुन्दरा के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई।
बताया जा रहा है हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के चलते हुआ जो रांग साइड पर था और इसी वजह से यह हादसा हो गया।

हादसे के दौरान ट्रक बस को टक्कर मारने के बाद सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराया जबकि बस का चालक बस में ही बुरी तरह फंस गया जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया है।देर रात हुये इस भीषण सड़क हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को मुलताई, आमला और बैतूल अस्पताल ले जाया गया। हादसे में कुल 40 यात्रियों के घायल होने की खबर है जिनमें से 10 यात्री गंभीर रु़प से घायल बताए गए है।


इन घायलों की हुई पहचान
हादसे में घायल हुये लोगों की पहचान बस चालक अनीस निवासी भोपाल, प्रकाश निवासी डहुआ, निधि निवासी बालाघाट, शशि निवासी भोपाल, हिमांशी निवासी छिंदवाड़ा, चेतना निवासी सिवनी, लवलेश निवासी सिवनी, देवेश निवासी सिवनी, कमलेश निवासी भोपाल, श्रद्धा निवासी बालाघाट के रुप में की गई है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …