Breaking News

रीवा में चाइनीज मांझे से कटी युवक की गर्दन : फ्लाईओव्हर से गुजरते समय बाइक सवार की गर्दन में फंसा मांझा…

घायल युवक को संजय गांधी अस्पताल में कराया गया भर्ती, गंभीर बताई जा रही घायल की हालत…
तेज खबर 24 रीवा।
प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में बिक रहे चाइनीज मांझे से लोगों की जान पर बन आ रही है। रीवा में मंकर संक्रांति के मौके पर आसमान में उड़ रही पतंग का मांझा बाइक सवार युवक की गर्दन में फंस गया। मांझे से युवक की गर्दन कट गई और वह चलती हुई बाइक से सड़क पर जा गिरा। अचानक हुये हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को आनन फानन में उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया है जहां घायल का उपचार जारी है।


दरअसल यह हादसा शनिवार की देर शाम शहर के समान तिराहा स्थित ओव्हर ब्रिज के उपर हुआ जहां चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की गर्दन कट गई जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिये अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायल युवक की पहचान मनगवां निवासी मोहित सोंधिया के रुप में की गई है।

घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले दोस्त आशूू सोंधिया ने जानकारी देते हुये बताया कि मोहित निजी काम से रीवा आया हुआ था जो शाम को वापस मनगवां अपने घर लौट रहा था। बाइक सवार जैसे ही समान तिराहा ओव्हर ब्रिज से गुजरा तभी चलती हुई बाइक में पतंग उड़ाने वाला मांझा उसकी गर्दन में जा फंसा, इससे पहले की युवक कुछ समझ पाता तब तक उसकी गर्दन कट चुकी थी और उसने हाथ से भी खींचने का प्रयास किया तो हाथ का अंगूठा भी मांझे से कट गया। फिलहाल घायल को गंभीर हालत में उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …