Breaking News

REWA में मिली सीधी की युवती की लाश : बहन के घर आई थी घूमने, लापता होने के बाद मिली लाश

फारेंसिक टीम ने किया घटना स्थल व शव का निरीक्षण, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
तेज खबर 24 रीवा।
रीवा जिले के मऊगंज में मंगलवार की शाम लापता हुई युवती की लाश बांध में तैरती मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फारेंसिक टीम की मदद से घटना स्थल सहित शव का निरीक्षण किया है। युवती की मौत कैसे और किन परिस्थितियांे में हुई यह अभी साफ नहीं हो सका है। पुलिस ने फिलहाल शव को पीएम के लिये अस्पताल भेजा है और पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।


दरअसल मंगलवार की शाम मऊगंज के ग्राम भांटी जगल और रकरी के बीच स्थित रामसागर बांध में एक लाश देखी गई। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान 19 वर्षीय युवती के रुप की गई जो सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र की रहने वाली है।


बताया कि युवती बीते दिवस मऊगंज के ही ग्राम दुधमनिया में रहने वाली अपनी बहन के घर घूमने आई थी। युवती एक दिन बहन के घर से अचानक लापता हो गई, जिसकी तलाश परिजनो द्वारा की जा रही थी तभी मंगलवार की देर शाम युवती की लाश पानी से भरे बांध में तैरता मिला।


पुलिस को मामले में ऐसे कोई साक्ष्य नहीं मिले है जिससे युवती की मौत का कारण स्पष्ट हो सके। पुलिस ने फिलहाल शव का पीएम कराया है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा जिसके बाद आंगे की कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल पुलिस युवती की मौत की गुत्थी को सुलझाने जांच शुरु कर दी है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …