घटना से पहले आरोपी का परिवार में हुआ विवाद, किसी और का गुस्सा मजदूर पर उतारा…
तेज खबर 24 रीवा सतना।
सतना शहर मे गुरूवार की रात बर्तन मांज रहे मजदूर को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। गोली मजदूर के दहिने पैर की जांघ में लगी है। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे रीवा रेफर किया गया है।
यह घटना उस वक्त हुई जब शहर में ही एक परिवार में सगाई का कार्यक्रम चल रहा था तभी वहां मौजूद शख्स ने किसी बात पर बर्तन धो रहे मजदूर को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली कमर के नीचें लगी जिससे मजदूर की जान बच गई। फिलहाल घायल का उपचार रीवा संजय गांधी अस्पताल में जारी है।
मामला सतना शहर के बजरहा टोला का है। जानकारी के मुताबिक गुरूवार की राज बजरहा टोला में शेवड़े परिवार के यहां सगाई कार्यक्रम था। इस दौरान कैटरिंग का मजदूर पूरन मुस्कान पिता बुद्धा रात 12 बजे बर्तन धो रहा था। इसी दौरान दद्दा उर्फ विकास नाम का बदमाश आया और पूरन मुस्कान पर गोली चला दी। जांघ पर गोली लगने से अचेत हुए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गयाए उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर शुक्रवार को रीवा रेफर कर दिया गया।
हांलाकि वारदात के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस को आरोपी के परिचितों ने बताया कि समारोह के दौरान आरोपी दद्दा का उसके जीजा के साथ किसी बात हो लेकर विवाद हुआ था। जीजा ने पिटाई कर उसे भगा दिया। आरोपी जब नीचे आया तो वहां बर्तन मांज रहे पूरन से भी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपी ने इसके बाद जैकेट से कट्टा निकालकर पूरन पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली उसके कमर के नीचे लगी।
Tezkhabar24.com Sach wahi jo ham dikhaye…