Breaking News

रीवा में मां बेटे की हत्या : 10 सालों से बंद पड़े कॉलेज की छत पर मिली लाश, रेप की आशंका

सोहागी थाना के त्योंथर की घटना, मां बेटे की नहीं हुयी पहचान, यूपी पुलिस को भी दी गयी सूचना
तेज खबर 24 रीवा।

रीवा जिले में दुष्कर्म के बाद एक महिला और उसके छह साल के बेटे की निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आया है। दोनों के शव कॉलेज की छत पर मिलने से सनसनी फैल गई। सोहागी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में हुई वारदात की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। शव को सुरक्षित कराते हुए पुलिस महिला की पहचान का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने बताया कि एक महिला और छह साल के बच्चे का कॉलेज की छत पर संदिग्ध अवस्था में शव मंगलवार को मिला है। यह कॉलेज पिछले 10-12 साल से बंद है। मंगलवार की शाम कुछ लोग कॉलेज की छत पर गए, वहां दोनों के शव देखकर उनके होश उड़ गए। आनन फानन पुलिस को सूचना दी। महिला के शरीर के आधे कपड़े उतरे मिले। प्रथम दृष्ट्या सामने आया कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया फिर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए 6 वर्षीय बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया। उनकी मौत 24 घंटे पूर्व होने की जानकारी सामने आ रही है। पुलिस जांच में जुटी है।

मौक़ा मुआयना करने पर पुलिस को घटनास्थल के समीप रोटी के टुकड़े और झोला मिला है। आशंका है की घटना के पूर्व उन्होंने खाना भी खाया है। पुलिस का मानना है कि महिला अपने किसी परिचित के साथ बच्चे को लेकर कॉलेज की छत पर आई थी। वहां उन्होंने खाना खाया। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया और बाद में दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

इनका कहना है।
महिला और बच्चे का शव बंद पड़े कॉलेज की छत पर बरामद हुआ है। महिला के शरीर में कपड़े अस्त व्यस्त हैं। गले में नाड़ा बंधा हुआ है। उनकी हत्या की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पहचान के प्रयास कर रहे हैं। यूपी के थानों में भी सूचना भिजवाई जा रही है।
एसडीओपी त्योंथर, समरजीत सिंह परिहार

About tezkhabar24

Check Also

मोबाइल पर हीटवेटब का अलर्ट ! रीवा में पारा 45 के पार, बेवजह घर से ना निकलने की अपील

तेज खबर 24 रीवा। देश और प्रदेशभर में गर्मी का चढ़ता हुआ पारा अब कहर …