Breaking News

REWAअधिवक्ता संघ ने जानिए किस बात के लिए पुलिस को दिया अल्टीमेटम, पढ़े पूरी खबर …

पुलिस नें नहीं मानी मांगे तो अधिवक्ता उठाएगे यह बड़ा कदम…
तेज खबर 24 रीवा।

जिला अधिवक्ता संघ ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर बड़ा सवाल उठाया है। कहा है कि पूर्व में कई ऐसे मामले आए हैं जब अधिवक्ताओं को पुलिस की ओर से प्रताड़ित किया गया और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई है। इसलिए पूर्व की मांगें यदि पूरी नहीं होंगी तो अधिवक्ताओं की हड़ताल शुरू होगी।

बीते दिवस अधिवक्ता संघ सभागार में आयोजित सभा में कहा गया कि 2016 में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अधिवक्ता शत्रुधन सिंह तिवारी के विरुद्ध फर्जी अपराध में खात्मा लगाने की पुलिस द्वारा जानकारी दी गई थी। अब उसी मामले में 7 वर्ष बाद चालान प्रस्तुत करने की सूचना दी गई है। दूसरा रावेन्द्र सिंह पटेल के विरुद्ध थाना अमहिया द्वारा 2020-21 में फर्जी अपराध दायर किया गया, अब तक खात्मा नहीं लगाया गया। तीसरा एडवोकेट देवेन्द्र शुक्ला ग्राम गड़रिया थाना सिटी कोतवाली के घर पर 14 जून 2023 को पांच पुलिस कर्मी घुस कर अभद्रता की और अधिवक्ता का अपराध क्या है यह नहीं बताया गया। चौथा अधिवक्ता मंजूर अहमद के घर में 29 जून 2023 आधी रात को घुस कर मारपीट की इसके बाद आज तक अपराध कायम नहीं किया गया।

चारों बिंदुओं के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। 16 जुलाई तक पुलिस को समय दिया जा रहा है, इस अवधि तक कार्रवाई नहीं होगी तो 17 जुलाई से सभी अधिवक्ता कोर्ट के कार्य से अलग रहते हुए अपना आंदोलन शुरू करेंगे।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …