तेज खबर 24 उज्जैन।
फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके मंगेतर राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा शनिवार को मध्यप्रदेश के उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान महाकाल का दर्शन लाभ लेने के साथ ही विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की हैं।
फिल्म अभिनेत्री में दिखी देसी झलक…
महाकाल मंदिर पहुंची परिणीति चोपड़ा और उनके मंगेतर राघव में देसी झलक दिखाई दी। परिणीति चोपड़ा जहां मंदिर में साड़ी पहन कर पूजा अर्चना करने के लिए पहुंची थी तो वही उनके मंगेतर राघव कुर्ता पहने हुए थे। दोनों ने भगवान महाकाल की पूजा अर्चना किया और परिणीति पूजा में पूरी तरह से लीन रही। बताते हैं कि परिणीति चोपड़ा इसके पूर्व भगवान महाकाल के दरबार में पहुंची थी और वह भस्म आरती में शामिल हुई थी।
इसी वर्ष होनी है शादी…
फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही विवाह बंधन में बनने जा रहे हैं। दोनों की सगाई का कार्यक्रम हो चुका है तो वही विवाह को लेकर भी तैयारी जोरों से है और आगामी महीने में दोनों शादी करके दांपत्य जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि विवाह के पूर्व भगवान महाकाल की पूजा अर्चना करके अपने वैवाहिक जीवन की हर बधाओ को दूर करने के लिए प्रार्थना करके आशीर्वाद प्राप्त किए हैं।
Tezkhabar24.com Sach wahi jo ham dikhaye…