Breaking News

शिवपुरी में बड़ा हादसा, मवेशियों से भरा वाहन पलटा चार युवक और चार भैंसों की हुई मौत…

तेज खबर 24 शिवपुरी।


मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक बड़ा हादसा शनिवार की सुबह 4 बजे हुआ। इस हादसे में मवेशियों से भरा हुआ वाहन सड़क से नीचे पलट गया और वाहन में सवार चार पशु व्यापारी सहित चार भैंसों की मौत हो गई है। यह हादसा शिवपुरी जिले के मगरोनी चौकी अंतर्गत केरवा गांव के पास हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्यवाही कर रही है।

राजस्थान के रहने वाले थे पशु व्यापारी…
बताया जा रहा है की दुर्घटना में मृत हुए चारों पशु व्यापारी राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले थे और वह आपस में रिश्तेदार थे। सभी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में भैंसों की खरीदी करने के लिए आए हुए थे, जहां मवेशी लेकर वाहन से राजस्थान के धौलपुर लौट रहे थे तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।

इनकी हुई मौत…
इस भीषण सड़क हादसे में जिन चार युवको की मौत हुई है उनमें 20 वर्षीय नासिर कुरेशी, सोनू कुरैशी 25 वर्ष, समीर कुरेशी एवं फरमान कुरैशी सभी निवासी राजस्थान धौलपुर के रूप में पहचान की गई है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …