Breaking News

भाजपा को झटका : विधायक नारायण त्रिपाठी नें दिया इस्तीफा, कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज…

टिकट कटने से नाराज विधायक नें पद और पार्टी की सदस्यता दोनों से दिया इस्तीफा, 16 अक्टूबर को लेंगे बड़ा फैसला…
तेज खबर 24 रीवा।
मध्यप्रदेश के सियासी गलियारे से बड़ी खबर है जहां चुनावी बिगुल बजने के बाद भाजपा से विधायक रहे मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी नें पद और पार्टी की सदस्यता दोनों से ही इस्तीफा दे दिया है। जी हां बता दें कि मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी नें विधायक पद के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता से भी स्तीफा दे दिया है। नारायण त्रिपाठी के इस स्तीफे के बाद से अब सियासी गलियारें में बडी हलचल मची हुई है।

बता दे कि भारतीय जनता पार्टी को इस बात का आभास पहले से ही था जिसके चलते पार्टी नें नारायण की जगह श्रीकांत चतुर्वेदी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, लेकिन अब नारायण भाजपा के लिये बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते है और अब यह अटकले भी लगाई जा रही है कि नारायण त्रिपाठी कांग्रेस में शामिल होकर भाजपा के खिलाफ ही चुनाव के मैदान में भी उतर सकते है। हालाकि कांग्रेस में जाने की अटकले 16 अक्टूर को दूर होंगी चूंकि नारायण त्रिपाठी 16 अक्टूबर मैहर की जनता से जनादेश के माध्यम से यह फैसला लेंगे।

बता दें कि बीजेपी ने मैहर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक नारायण त्रिपाठी का टिकट काट दिया है। यहां के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक नेता श्रीकांत चतुर्वेदी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। तभी से उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें लग रही थीं। नारायण त्रिपाठी लंबे समय से बीजेपी से नाराज चल रहे हैं और वो करीब दो सालों से अपनी ही पार्टी और सरकार के खिलाफ हमलावर थे।

इधर इस्तीफे के बाद से चर्चा है कि बीते कई दिनों से नारायण त्रिपाठी की कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से नजदीकियां बढीहै जिससे उनके कांग्रेस में जाने की अटकले लगाई जा रही है। फिलहाल नारायण त्रिपाठी 16 अक्टूबर को अपना अंतिम फैसला लेंगे कि वह कांग्रेस में शामिल होंगे या नही या फिर निर्दलीय चुनाव लडेंगे।

About tezkhabar24

Check Also

जमीनी विवाद में खूनी खेल : परिवारजनों ने भतीजे को किया लहूलुहान, लाठी डंडे से की बेदम पिटाई…

खेत में काम कर रहे युवक पर हमला, बड़े पिता और चाचा सहित परिजनों पर …