Breaking News

रीवा में पति पत्नी पर चाकू से हमला : पड़ोसी नें पहले पति को घर से बाहर बुलाया फिर चाकू से किया हमला, बचाने पहुंची पत्नी को भी किया घायल…

तेज खबर 24 रीवा।

रीवा के शहरी थाना क्षेत्र में पति पत्नी पर चाकू से हमला किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी नें पहले पीड़ित पति को आवाज लगाकर घर से बाहर बुलाया और बाहर आते ही चाकू से हमला कर दिया, वहीं पति को बचाने पहुंची पत्नी पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

घटना शुक्रवार देर शाम बिछिया थाना क्षेत्र के महाजन टोला में हुई। फिलहाल घायल पति पत्नी को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक महाजन टोला निवासी उमेश साकेत बीती शाम तकरीबन 4-30 बजे अपने घर के अंदर सो रहे थे, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले चाहत साकेत नामक युवक उन्हें बाहर बुलाया और जैसे ही वह बाहर आए तो उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची घायल की पत्नी सीमा साकेत पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।

फिलहाल दोनों घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल उमेश साकेत ने बताया कि आरोपी द्वारा कुछ दिन पूर्व उसके विद्युत मीटर के तार को काट रहा था, जिसको लेकर उसने विरोध किया और इसकी शिकायत आरोपी के पिता से कर दी थी। माना जा रहा है की इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने पति.पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …