Breaking News

रीवा में जीजा साले हुये सड़क हादसे का शिकार : साइन बोर्ड से टकराई बाइक, दोनों घायल

घर से एक साथ निकले थे जीजा और साले, पुलिस ने परिजनों को दी घटना की जानकारी
तेज खबर 24 रीवा।


रीवा शहर के अजगरहा में बाइक सवार जीजा साले सड़क हादसे का शिकार हो गए। जीज साले की बाइक सड़क के किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा गई जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घायलों को अपने ही वाहन अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का उपचार जारी है।
दरअसल सड़क हादसे की यह घटना शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अजगरहा के समीप हुई जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे साइन बोर्ड जा टकराई। अचानक हुये इस हादसे के दौरान बाइक में सवार 2 युवक गंभीर रुप से घायल हो गए जिनकी पहचान जीजा साले के रुप में की गई है।


घूमने निकले थे जीजा साले
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि जीजा साले एक साथ घूमने के लिये निकले थे। जानकारी के मुताबिक निराला नगर निवासी सतीश बंसल अपने जीजा हीरा बंसल के साथ बाइक में सवार होकर जा रहे थे जो अजगरहा के समीप सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।
नशे की हालत में थे जीजा साले
घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले डायल 100 के पुलिसकर्मियों की मांने तो बाइक सवार युवक नशे की हालत थे। बताया गया कि नशे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे साइन बोर्ड से जा टकराई जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए है।

About RAHUL VERMA

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …