वरमाला के दौरान दूल्हे नें की दुल्हन से छेड़खानी, नशे की भनक लगते ही दुल्हन ने किया शादी से इंकार…
तेज खबर 24 रीवा।
शादी के मंडप में एक दूल्हे को शराब के नशे में पहुंचना उस वक्त मंहगा पड़ गया जब दूल्हे की हरकतों को देख दुल्हन ने भरे मंडप में शादी से इंकार कर दिया।
यहां दूल्हा ना सिर्फ नशे में था बल्कि नशे की हालत में उसने दुल्हन के साथ छेड़खानी भी की और जब दुल्हन को इसकी भनक लगी तो उसने ऑन द स्पॉट फैसला लेते हुए ना सिर्फ शादी से इंकार कर दिया बल्कि दूल्हे सहित बारातियों को बैरंग लौटा दिया।
दरअसल यह बेहद ही चौका देने वाला मामला रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र स्थित शहनाई मैरिज गार्डन का है। बारात घर में हुए इस पूरे घटनाक्रम के बाद दुल्हन पक्ष ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन को दी। एसपी के निर्देश पर समान थाना पुलिस ने दोनों परिवारों के बीच समझौता करा कर मामले को शांत कराया जिसके बाद वर और वधू पक्ष अपने.अपने घर चले गए।
जयमाला के दौरान दूल्हे नें की दुल्हन से छेड़खानी
जानकारी के मुताबिक मनगवां थाना क्षेत्र के ग्राम सूरा हाल मुकाम नेहरू नगर के रहने वाले युवक का विवाह सोमवार को आशियाना मैरिज गार्डन में होना था। बताया गया है कि 10 मई को विवाह का शुभ मुहूर्त निकला था, जिसके बाद बारात बकायदा गाजे बाजे के साथ द्वार पर पहुंची और घरातियों ने बरात का जोरदार स्वागत भी किया। द्वारचार के बाद जब दूल्हा जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंचा तो दुल्हन के साथ वह गलत हरकतें करने लगा। दुल्हन को जब दूल्हे के नशे में होने का एहसास हुआ तो उसने भरे मंडप में ही शादी करने से इनकार करते हुए पूरी बारात को वापस जाने के लिए कह दिया। दुल्हन द्वारा शादी से किए गए इनकार के बाद वधू पक्ष के लोगों ने पूरी बारात को वापस जाने के लिए कहा और जो खर्च किया गया उसकी मांग की गई। लड़की पक्ष ने एसपी को इस पूरे मामले की जानकारी दी । समान थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाइस दी और दुल्हन पक्ष द्वारा किए गए नगद खर्च को वापस कराने की मांग पर सुलह कराई है। पुलिस द्वारा मामले को शांत कराने के बाद दोनों पक्ष अपने अपने घरों को वापस लौट गए।
Tezkhabar24.com Sach wahi jo ham dikhaye…