Breaking News

रीवा न्यूज : पुलिस चौकी के सामने पिता पुत्र घर में बना रहे थे कच्ची शराब, पुलिस को नहीं लगी जरा भी भनक

सोहागी के त्योथर चौकी क्षेत्र में आबकारी दल ने की कार्यवाही, दूसरे ठिकानों में भी पहुंची आबकारी टीम
तेज खबर 24 रीवा।

रीवा जिले के तराई क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने का कारोबार तेजी के साथ फल फूल रहा हैं।
हद तो तब हो गई जब त्योथर चौकी के ठीक सामने बने घर में पिता और पुत्र कच्ची शराब बनाने का काम करते थे लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।गुरुवार की आज सुबह पुलिस उस वक्त भौचक्की रह गई जब आबकारी की टीम ने पुलिस चौकी के ठीक सामने बने घर में छापेमार कार्यवाही करते हुये भारी मात्रा में शराब बनाने के लिये रखा महुआ लाहन जप्त किया।आबकारी दल ने महुआ लाहन को जप्त करने के बाद उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया और पिता सहित पुत्र पर आबकारी अधिनियम का प्रकरण दर्ज किया है।
दरअसल यह कार्यवाही अबकारी के चाकघाट वृत्त प्रभारी आशीष शुक्ला ने अपनी टीम के साथ मिलकर की है।
वृत्त प्रभारी आशीष शुक्ला ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि त्योथर स्थित घरों में कच्ची शराब बनाने का कारोबार किया जा रहा है। आज सुबह जब त्योथर में रहने वाले पिता पुत्र मलखान माझी व दीपू माझी के घर में आबकारी का दल छापामार कार्यवाही करते हुये तलाशी ली तो दोनों घरों से तकरीब 18 डिब्बों में भरा महुआ लाहन मिला।
मामले में आबकारी पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ आबकारी अधिनियम का प्रकरण दर्ज किया है।
बताया गया कि मुखबिर से क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी कच्ची शराब बनाने की सूचना प्राप्त हुई है। त्योथर में कार्यवाही के बाद आबकारी दल अन्य दूसरे ठिकानों में कार्यवाही के लिये रवाना हो गई, और दूसरे ठिकानों में कार्यवाही की जा रही है।

About RAHUL VERMA

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …