Breaking News

पिता ने बेटे के धड़ से अलग कर दिया हाथ : बेटे ने की बहस तो पिता को आया गुस्सा, कुल्हाड़ी से कर दिया हमला

एक हाथ में कुल्हाड़ी और दूसरे हाथ में बेटे का कटा हाथ लेकर थाने पहुंचा पिता
तेज खबर 24 दमोह।
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक पिता ने अपने ही बेटे के हाथ को उसके तन से जुदा कर दिया।
पिता ने कुल्हाड़ी से हमला कर बेटे का हाथ काटा और फिर उस कटे हुए हाथ को लेकर थाने जा पहुंचा।
पहले तो यह नजारा देखकर पुलिस हैरत में पड़ गई लेकिन जब पुलिस को घटना जानकारी हुई तो उसे हिरासत में ले लिया।


आरोपी पिता बेटे के कटे हाथ के साथ साथ कुल्हाड़ी भी लिए हुए था जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है।
बताया गया कि पिता ने महज बाइक की चाभी ना देने से बेटे के हाथ को धड़ से अलग किया है।
दरअसल यह बेहद ही चौका देने वाला मामला दमोह जिले के जेरठ चौकी क्षेत्र के बोबई गांव का है।
जानकारी के मुताबिक बोबई गांव निवासी मोती काछी और उसके बेटे संतोष के बीच बाइक को लेकर कहासुनी हो गई थी।


बेटे ने करीब डेढ़ साल पहले बाइक खरीदी थी जिसकी 7 से 8 किस्ते बची हुई थी। इस बाइक को पिता पुत्र दोनों इस्तेमाल करते थे लेकिन जब पुत्र ने पिता से किस्त की राशि में मदद मांगी तो पिता ने सहयोग नहीं किया।
गुरुवार को पिता ने जब बेटे से बाइक की चाभी मांगी तो उसने देने से मना कर दिया जिस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरु हो गई।
पहले तो पिता ने अपने छोटे भाई रामकिशन के साथ बेटे को पीटा, इसके बाद भी जब बेटे ने बहस की तो पास में रखी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हा़डी लगते ही बेटे का बांया हाथ कटकर जमीन पर गिर गया वहीं हाथ कटते ही बेटा भी जमीन पर तड़पने लगा। घटना के बाद आरोपी पिता जहां बेटे का कटा हाथ लेकर थाने की ओर निकल पड़ा और पुलिस के सामने खुद को सरेंडर कर दिया है। इधर घायल की पत्नी ने पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया है, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

About RAHUL VERMA

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …