Breaking News

REWA में स्कूल PRINCIPAL1500 की रिश्वत लेते गिरफ्तार : 3 माह का वेतन रिलीज करने जनशिक्षक से मांगी थी रिश्वत…

लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम नें डभौरा स्थित प्राचार्य के आवास में की कार्यवाही…
तेज खबर 24 रीवा।

रीवा में बुधवार की सुबह लोकायुक्त की टीम नें एक शासकीय स्कूल के प्राचार्य को जन शिक्षक से 1500 की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ ट्रैप किया है। यह कार्यवाही जिला मुख्यालय से बाहर जिले के अंतिम छोर में स्थित डभौरा में की गई है। लोकायुक्त की ट्रैप टीम के मुताबिक प्राचार्य के द्वारा जनशिक्षक से तीन माह का वेतन रिलीज करने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। जनशिक्षक की शिकायत पर आज प्राचार्य को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा गया है।

लोकायुक्त एसपी रीवा गोपाल सिंह धाकड़ नें जानकारी देते हुये बताया कि डभौरा अनुविभाग स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरैना के प्राचार्य विद्याचरण अहिरवार के द्वारा तीन माह का वेतन रिलीज करने के एवज में जनशिक्षक शेषमणि मिश्रा से 3 हजार की मांग बतौर रिश्वत की गई थी। जनशिक्षक द्वारा 1500 रूपए पूर्व में ही दिये जा चुके थे जबकि बची हुई 1500 की रकम वह नहीं देना चाहता था।

मामले में जनशिक्षक नें लोकायुक्त कार्यालय रीवा में प्राचार्य के विरूद्ध रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई। जनशिक्षक की शिकायत सत्यापन में सही पाए जाने के बाद ट्रैप कार्यवाही सुनियोजित की गई और बुधवार की सुबह डभौरा के अम्बेडकर नगर स्थित प्राचार्य के आवास में जैसे ही फरियादी शिक्षक नें रिश्वत के 1500 रूपए दिए तभी वहां मौजूद लोकायुक्त की टीम नें प्राचार्य को रंगे हाथ पकड़ लिया।

लोकायुक्त की टीम नें रिश्वत के रूप में ली गई 1500 की रकम प्राचार्य से बरामद कर ली है। मामले में फिलाहल प्राचार्य के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आंगे की कार्यवाही की जा रही है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …