Breaking News

रीवा में बेखौफ चाकूबाज : दोस्त ने दुश्मन बन युवक के पेट में घोंपा चाकू, हालत गंभीर…

गुढ़ थाना क्षेत्र में हुई घटना, घायल को लाया गया संजय गांधी अस्पताल…

तेज खबर 24 रीवा।

रीवा में बेखौफ चाकूबाज लगातार चाकूबाजी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। रीवा शहर सहित कस्बाई इलाकों में हो रही सिलसिलेवार चाकूबाजी की घटनाओं के बीच अब जिला मुख्यालय के गुढ़ में चाकूबाजी का मामला प्रकाश में आया है। यहां एक युवक पर हमला कर चाकू उसके पेट में घोंप दिया गया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया है।

घटना सोमवार की देर शाम गुढ़ थाना क्षेत्र के नर्रहा गांव की है। हालांकि चाकूबाजी की घटना के पीछे क्या वजह है यह साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच में लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक चाकू से हुए हमले में दीपक नाम का युवक घायल हुआ है और हमला करने का आरोप गांव के ही रोहित नाम के युवक पर है।

हालांकि आरोपी और घायल युवक के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ यह साफ नहीं हो सका लेकिन चाकू युवक के पेट में लगने की वजह से घायल की हालत गंभीर बनी है । फिलहाल घायल का उपचार संजय गांधी अस्पताल में जारी है और पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही । इधर इलाके में चाकूबाजी की घटना से दहशत का माहौल है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …