Breaking News

ट्रक ने जीप को मारी टक्कर 16 लोग हुए घायल : मैहर देवी दर्शन और मुंडन कराकर वापस लौट रहा था जीप में सवार परिवार

मैहर कटनी मार्ग पर हुआ हादसा, जीप को टक्कर मार ट्रक सहित चालक हुआ फरार
तेज खबर 24 सतना।

सतना जिले के मैहर कटनी मार्ग पर मंगलवार की आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने कमांडर जीप को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप में सवार लोग सड़क पर गिर गए जिस दौरान 16 लोग घायल हुए है। सभी घायलों को उपचार के लिये मैहर के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है वहीं दुर्घटना कारित करने वाला ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार बताया गया है।


दरअसल हादसा मैहर कटनी मार्ग स्थित राजनगर के समीप हुआ जहां केजेएस सीमेंट फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही जीप को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही जीप दिशाहीन हो गई और जीप में सवार लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे।


जानकारी के मुताबिक जीप में सवार लोग एक ही परिवार के थे। सीधी जिले के हनुमानगढ़ में रहने वाला रावत परिवार मैहर देवी दर्शन और मुंडन कराने गया था जहां से लौटते वक्त राजनगर के समीप ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान जीप में 16 लोग सवार थे जिनमें महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल है। घायल हुऐ लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य करते हुये नजदीकी मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के बाद अवरुद्ध हुए मार्ग के जाम को बहाल कराया और दुर्घटनाकारित कर मौके से फरार हुए ट्रक सहित चालक की तलाश कर रही है।

About RAHUL VERMA

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …