Breaking News

खंडहर में छिपा मिला लापता बालक : रीवा में पिता की डांट के डर से लापता बालक दूसरे दिन मिला…

शाम को लापता हुये बच्चे को रातभर तलाशती रही पुलिस, सुबह मिलने के बाद ली राहत की सांस
तेज खबर 24 रीवा।
पिता की डांट के डर से लापता हुआ 11 वर्षीय बालक दूसरे दिन खंडहर मकान में मिला। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें रात भर दौड़ती रहीं। सुबह खंडहर मकान से जब बच्चे को सुरक्षित बरामद किया तो सबने राहत की सांस ली।


नईगढ़ी थाना क्षेत्र में रहने वाला 11 वर्षीय बच्चा साइकिल चला रहा था। इस दौरान साइकिल टूट गई थी। लिहाजा, पिता की डांट के डर से वह बिना किसी को बताए लापता हो गया था। रात में जब वह घर में नहीं मिला तो परिजनों ने तलाश शुरू की। पूरे गांव में ढूंढने के बाद भी कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जहां से आसपास के थानों को सूचना भिजवाने के बाद खुद भी तलाश शुरू की गई।

थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर ने बताया कि बच्चे को पिता की डांट का डर था जिसकी वजह से वह चला गया था। उसे घर वालों को सुरक्षित सौंप दिया गया है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …