Breaking News

बेटे ने मां और पिता को मारी गोली : बेरहम बेटे ने मां को 3 और पिता को 8 गोलियां मारी, जानिए क्या थी वजह…

तेज खबर 24 झारखंड।
झारखंड में साहिबगंज जिले में सोमवार को डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहां एक घर के भीतर दंपत्ति को गोली मार दी गई जिनकी अस्पताल में मौत हो गई है। इस दोहरे हत्याकांड में चौकाने वाली बात तो यह है कि दंपत्ति को गोली मारने वाला कोई और नहीं बल्कि उन्हीं का अपना बेटा है जो कि घटना के बाद से फरार है।


मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक आरोपी नें जिस मां को गोली मारी है वह उसकी सौतेली मां थी। फिलहाल पुलिस ने शवों को पीएम के लिये भेज दिया है और फरार आरोपी बेटे की तलाश कर रही है।

दरअसल मामला साहिबगंज थाना क्षेत्र जिरवाबारी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक भवनाथ कालोनी में रहने वाले पप्पू यादव और उनकी पत्नी को उन्हीं के बेटे ने गोली मारी है। आरोपी म्रतका का सौतेला बेटा था।


आरोपी ने मां के माथे पर 3 गोलिया मांदी जबकि पिता को 8 गालियां मारकर ढेर कर दिया। हालाकि आरोपी ने मां के साथ साथ पिता को क्यों गोली मारी यह अभी साफ नहीं हो सका है। हत्याकांड के पीछे की वजह पारिवारिक विवाद मानी जा रही है। पुलिस ने फिलहाल मामले को जांच में लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …