Breaking News

नाबालिग बेटी को परिवार नें दी मौत की सजा : माता-पिता और दो भाइयों नें कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या…

तेज खबर 24 उत्तरप्रदेश।
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शनिवार को एक परिवार ने अपनी ही नाबालिग की बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस नाबालिक बेटी का गुनाह सिर्फ इतना था कि वह दूसरी जाति के लड़के से प्यार कर बैठी थी, और परिजनों की समझाइस के बाद भी कथित प्रेमी से बात कर रही थी। बेटी से नाराज परिजनों ने घर के भीतरी ही नाबालिक की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। नाबालिक की हत्या का आरोप उसके माता-पिता सहित दो सगे भाइयों पर है जिन्हें पुलिस ने फिलहाल अपनी हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर घटना की वजह जानने का प्रयास कर रही है।

घर के भीतर की बेटी की हत्या…
दरअसल हत्या की यह सनसनीखेज वारदात कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की है। यहां शनिवार को 17 साल की एक नाबालिक बेटी की उसके ही परिवार जनों ने घर के भीतर कुल्हाड़ी से कटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी जहां पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह थी हत्या की वजह….
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि नाबालिक लड़की किसी दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी। बेटी के प्रेम प्रसंग की खबर लगते ही परिवारजनों नें उसे लड़के से दूर रहने की सलाह और उस पर पाबंदियां लगा दी। लेकिन परिजनों की लाख पाबंदियों के बावजूद नाबालिक अपने कथित प्रेमी से फोन पर बात करती रही। घटना दिनांक को जब लड़की अपने कथित प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी तभी परिजनों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान हुए विवाद में पूरे परिवार ने मिलकर लड़की को मौत के घाट उतार दिया।

परिवार नें कबूला अपना जुर्म….
इस मामले में पुलिस ने नाबालिक लड़की के माता-पिता और दो भाइयों को हिरासत में लिया है, जिन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी परिवार ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी बेटी से नाराज थे और इसी के चलते उन्होंने उसकी हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …