Breaking News

फ़िल्म ‘घोस्ट’ को लेकर बढ़ा एक्साइट, जेल में कब्जा करेंगे शिवकुमार

तेज खबर 24 मनोरंजन।
19 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही साउथ सुपरस्टार शिव कुमार की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘घोस्ट’ को लेकर लोग एक्साइट हैं। इस फ़िल्म का ट्रेलर हिंदी में रिलीज हो गया है। शिव कुमार के साथ ‘घोस्ट’ में दिग्गज एक्टर अनुपम खेर भी अहम किरदार अदा करते दिखाई देने वाले हैं। एक्शन पैक्ड फिल्म ‘घोस्ट’ के ट्रेलर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म में लीड रोल निभाने वाले शिवकुमार एक गैंगस्टर के किरदार में नजर आएंगे, जो जेल पर कब्जा करते हैं।

फ़िल्म में कौन- कौन
ब्लॉकबस्टर हिट ‘बीरबल’ फेम श्रीनी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शिव कुमार और अनुपम खेर के अलावा जयराम, प्रशांत नारायणन, अर्चना जोइस, सत्य प्रकाश भी अभिनय करते नजर आएंगे।

लीड रोल में शिव और अनुपम
ट्रेलर में शिवकुमार का एक्शन से भरपूर अवतार दिखाया गया है। इस तरह एक बार फिर वे स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। वहीं अनुपम खेर शिवकुमार के साथ लीड रोल प्ले करते दिखाई दे सकते हैं।

About tezkhabar24

Check Also

रीवा-मऊगंज के 8 सरकारी अस्पताल प्राइवेट हाथों में! पायलट प्रोजेक्ट के तहत 5 साल के लिए होगा समझौता, जानिए कैसी होगी नयी व्यवस्था

तेज खबर 24 रीवा। मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक …